फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से बैग चोरी करना महिला को पड़ा भारी, रिटायर्ड सीओ ने पकड़कर जीआरपी को सौंपा

Thu, 26 Sep 2019 09:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
महिला चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड के रिटायर सीओ का केरला एक्सप्रेस में बैग चोरी हो गया। बैग चोरी के बाद जब पड़ताल की तो जनरल कोच से एक महिला को बैग के साथ पकड़ लिया गया। बैग चुराने वाली महिला को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि देहरादून निवासी रिटायर क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनोद कुमार शर्मा अपनी पत्नी के साथ केरला एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। आगरा में रिटायर सीओ कैंट स्टेशन पर खाना लेने उतरे। इसी दौरान एक महिला ने उनका बैग चोरी कर लिया। 

बैग गायब देखकर उनकी पत्नी को महिला पर शक हुआ तो महिला को जनरल कोच में जाकर पकड़ लिया। महिला से बैग बरामद कर लिया है। बताया गया है कि इसी दौरान महिला ने उनके बैग से 11 हजार रुपये चोरी कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने मथुरा जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी के पहुंचने पर महिला को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। सीओ ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली में महिला के खिलाफ सामान चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें