फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएएमएस के छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2014-15 और 2015-16 के बीएएमएस अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर परिणाम अपलोड कर दिया है। इस बार परिणाम जल्द पाकर छात्र-छात्राएं खुश हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से बीएएमएस के चार कॉलेजों में पंजीकृत करीब 250 छात्र-छात्राओं की परीक्षा 30 नवंबर से आठ दिसंबर 2021 तक कराई गई थी। इसके बाद प्रायोगिक परीक्षाएं कराई गईं। अब इनका परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इससे पहले की परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को बहुत परेशान होना पड़ा था। विरोध-प्रदर्शन के बाद भी परीक्षा न कराए जाने पर छात्रों ने कोर्ट का रुख किया था। कोर्ट के आदेश पर एक वर्ष देरी से परीक्षा कराई गई थी। इस बार लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद दो माह के अंदर प्रायोगिक परीक्षा कराकर परिणाम दे दिया गया है, इससे छात्रों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें