फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उप निबंधक तृतीय कार्यालय में रात आठ बजे तक होंगी रजिस्ट्री, रोस्टर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर तहसील स्थित पांच रजिस्ट्री कार्यालयों के लिए नई समय सारणी बृहस्पतिवार को जारी हो गई। उप निबंधक तृतीय कार्यालय प्रतिदिन दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक खुलेगा। वहीं उप निबंधक प्रथम, द्वितीय, चतुर्थ व पंचम कार्यालय में से एक प्रत्येक रविवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए खुलेगा। इससे नौकरीपेशा लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार के आदेश के अनुसार, अब आगरा सदर स्थित एक उप निबंधक कार्यालय प्रत्येक रविवार को भी कार्य करेगा। इसके लिए एक विशेष रोस्टर प्रणाली लागू की गई है। उप निबंधक तृतीय कार्यालय के क्षेत्राधिकार में यमुना एक्सप्रेस-वे, बिझामई मार्ग और बड़ी संख्या में नई आवासीय कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र और सरकारी भूमि क्रय की अधिकता को देखते हुए इस कार्यालय के समय में बदलाव किया गया है।
अब उप निबंधक तृतीय कार्यालय दोपहर 1:00 बजे से रात 8:00 बजे तक संचालित होगा। प्रत्येक रविवार को कार्यालय खोलने के लिए सदर के अन्य कार्यालयों के बीच रोटेशन व्यवस्था लागू की गई है। उप निबंधक प्रथम, द्वितीय, चतुर्थ और पंचम कार्यालय क्रमवार रोस्टर के अनुसार प्रत्येक रविवार को खुलेंगे। जो कार्यालय रविवार को खुलेगा, उसे अगले सप्ताह शनिवार को बंद रखा जाएगा। यदि माह का दूसरा शनिवार पड़ता है, तो अवकाश शुक्रवार को रहेगा।
विज्ञापन

-
एनआईसी सॉफ्टवेयर में बदलाव के निर्देश

इस नई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए एनआईसी लखनऊ के संयुक्त निदेशक को प्रेरणा सॉफ्टवेयर में आवश्यक तकनीकी संशोधन करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि शाम की पाली और रविवार की ड्यूटी को ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जा सके। सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि रोस्टर महानिरीक्षक को भेज दिया है। आदेश मिलते ही तत्काल प्रभाव से रोस्टर लागू कर दिया जाएगा। सभी संबंधित उप निबंधकों के साथ बैठक कर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें