कला संकाय की कक्षाएं आज से
विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विकास संस्थान में कला संकाय की कक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। निदेशक प्रो. उमेश शर्मा ने बताया कि कला संकाय में 40 सीटें हैं और ये सभी पर प्रवेश हो गया है। कक्षाएं सुबह 11 बज से शुरू होंगी। विद्यार्थियों ने समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी विषय के विकल्प लिए हैं।
एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू में प्रवेश काउंसिलिंग 20 सितंबर से
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान में संचालित पाठ्यक्रम एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू में 2022-23 सत्र के लिए प्रवेश काउंसिलिंग 20 सितंबर से शुरू होगी। तीन दिन तक जुबली हॉल में काउंसिलिंग चलेगी।
समाज कार्य विभागाध्यक्ष प्रो. रनवीर सिंह ने बताया कि 20-21 सितंबर को एमएसडब्ल्यू और 22 सितंबर को बीएसडब्ल्यू में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसमें वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनका 15 सितंबर तक वेब पंजीकरण हुआ है। 16 सितंबर को इसकी सूचना विभाग के सूचना पट पर चस्पा कर दी जाएगी। काउंसिलिंग में शैक्षणिक दस्तावेज और फोटो लाने होंगे।