फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद डीएम ने पुलिस परेड की सलामी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलेभर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने ध्वजारोहण के बाद पुलिस परेड की सलामी ली। डीएम ने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण हमें आजादी मिली है। हमारा संविधान नागरिक को बराबरी का दर्जा प्रदान करता है। जिलाधिकारी ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान निकली भव्य पुलिस परेड की जिलाधिकारी ने सलामी ली। जिलाधिकारी ने 20 फरवरी को आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भव्य पुलिस परेड के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले कमांडर को सम्मानित किया। बेहतर पुलिस सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, परिवार परामर्श समिति के सदस्यों, सर्विलांस टीम, स्क्वॉयड टीम के सदस्यों, पुलिस सेवा में बेहतर कार्य करने वाले उप निरीक्षक, आरक्षियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रभारी निरीक्षकों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्लाटून कमांडर नंबर एक से छह, महिला पलाटून, वायरलेस दस्ता, दंगा विरोधी दस्ता, अग्निशमन दस्ता, रेडियो शाखा, स्क्वायड टीम, क्यूआरटी दस्ता, डॉग स्क्वायड, डॉयल 112 द्वारा भव्य परेड निकाली गई। सुदिति ग्लोबल एकेडमी, राजकीय कन्या इं.का., एसबीआरएल, जैक एंड जिल विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में सुदिति ग्लोबल एकेडमी ने प्रथम, जैक एंड जिल ने द्वितीय एवं एसबीआरएल के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) गणेश प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी (सदर) नवोदिता शर्मा, डिप्टी कलक्टर प्रेम प्रकाश, नरेंद्र कुमार, आदेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अमर बहादुर, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
सरकारी और अर्धसरकारी भवनों पर फहराया तिरंगा
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करने के उपरांत अधिकारियों, कर्मचारियों को एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए वीर सेनानियों ने सदियों तक संघर्ष किए। हंसते-हंसते आजादी के दीवानों ने फांसी के फंदे को चूम लिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने हमें एकता और अखंडता का जो संदेश दिया था वह सभी को बनाए रखना होगा।
डिप्टी कलक्टर आदेश कुमार,सत्य प्रकाश द्विवेदी ने गणतंत्र की व्यवस्था पर प्रकाश डाला। सेंट थॉमस की टीम, पार्थी सिंह ने सोलो डांस, प्राची शर्मा, शुभांगी सिंह ने-देश मेरा रंगीला, शश्या ने यहां हर कदम पर धरती बदले रंग पर नृत्य प्रस्ततु किया। सभी प्रतिभागियों को जिलाधिकारी ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) गणेश प्रसाद, उप जिलाधिकारी (सदर) नवोदिता शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल, डिप्टी कलक्टर प्रेम प्रकाश, नरेंद्र कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सलिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
कार्यालय अध्यक्षों ने किए ध्वजारोहण
एसपी कार्यालय पर एसपी अशोक कुमार राय, नगर पालिका कार्यालय पर चेयरमैन मनोरमा देवी, जिला पंचायत कार्यालय पर अपर मुख्य अधिकारी तपेश चंद्र वर्मा, बीएसए कार्यालय पर बीएसए कमल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, विकास भवन पर मुख्य विकास अधिकारी विमल कुमार, दीवानी में जिला जज अनिल कुमार, बार एसोसिएशन कार्यालय पर अध्यक्ष सौरभ यादव ने, ब्लॉक सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष रीतु भदौरिया, भजनानं नेत्र चिकित्सालय में संजीव चतुर्वेदी, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें