फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच मेट्रो स्टेशनों की भेजी रिपोर्ट, इसी माह शुरू होने की उम्मीद

विज्ञापन
दूसरे कॉरिडोर की तैयारी। 
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने पहले कॉरिडोर में पांचों स्टेशन की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। उम्मीद है कि इसी महीने 15-20 तारीख को बिजलीघर से आईएसबीटी तक मेट्रो चलने लगेगी। इससे लोगों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं दूसरे कॉरिडोर का कार्य भी तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन


पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर (बिजलीघर) तक मेट्रो चल रही है। इसके अगले पांच स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन तैयार हो गए हैं। सुरक्षा ऑडिट भी हो चुका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने पांचों स्टेशनों पर मेट्रो संचालन की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पांचों स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन चलाने को तैयार हैं। इसकी रिपोर्ट भेज दी है। उम्मीद है कि 15-20 सितंबर के बीच कानपुर, लखनऊ मेट्रो सेवा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका भी लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन

दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें 14 स्टेशन हैं और 16 किमी दूरी है। पहले चरण में कैंट से आगरा कॉलेज तक दिसंबर में और दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक अगले साल मार्च में मेट्रो चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें