फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी पर न्यायालय की अवहेलना की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी के मामले में पुलिस ने न्यायालय की अवहेलना करने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी 15 माह से फरार चल रहा हैं। सोनू धीमर निवासी बिकरू रामनगर थाना छतारी जनपद बुलंदशहर 21 अक्तूबर 2020 को अन्य चार साथियों साथ मिलकर रविंद्र निवासी जीगन अमांपुर के घेर में खड़ा ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया। रविंद्र ने ट्रैक्टर चोरी मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन कर ट्रैक्टर को बरामद कर लिया और चार आरोपी वकील, शिवनारायनण, पुष्पेंद्र एवं महेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि सोनू घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। न्यायालय के माध्यम से हाजिर होने के लिए कुर्की की चेतावनी दी गई। हाजिर न होने पर पुलिस के द्वारा कुर्की की कार्रवाई भी की गई, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार दिवाकर ने बताया कि चोरी करने के मामले में लगातार फरार चल रहा हैं। उसके खिलाफ न्यायालय की अवहेलना किए जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें