फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 24 Jan 2025 06:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- रंगदारी न देने पर तमंचा से किया था फायर, एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के आगरा बाईपास रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर अनुसूचित जाति के पूर्व प्रधान जैतपुर बरनाहल पर रंगदारी न देन पर जानलेवा हमला किया गया था। बाइक से आए तीन लाेगों ने धमकी देते हुए तमंचा से फायर कर दिया था। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर राहुल मिठास ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी ली। बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी अनुसूचित जाति के पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार कोतवाली क्षेत्र में आगरा बाईपास रोड करहल चौराहा पर प्लॉट है। बृहस्पतिवार को वह पत्नी शारदा देवी, भाई शुभम के साथ वहां निर्माण कार्य करा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे गांव झिंझाई निवासी प्रवेश चौहान अपने दो साथियों के साथ वहां आया और बिछिया के रहने वाले कुछ लोगों के नाम लेकर जातिसूचक गालियां देकर धमकाने लगे। पूर्व प्रधान से रंगदारी की मांग करने लगे, मना करने पर एक आरोपी ने तमंचा से फायर कर दिया था, हमले में पूर्व प्रधान बाल-बाल बच गए थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित पूर्व प्रधान से जानकारी जुटाई। आरोपी से चल रहे विवाद आदि के संबंध भी जानकारी जुटाई। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने बताया कि एक नामित सहित तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही पुलिस अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें