मैनपुरी। बायर मक्का बीज कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के सहायक प्रबंधक प्रेम शर्मा रविवार को थाना एलाऊ में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें नकली बीज बेचने का आरोप है। कंपनी के लोगो से मिलता-जुलता नकली लोगो लगाकर क्षेत्र में बीज की बिक्री की जा रही थी।
बीज कंपनी के प्रबंधक ने रविवार को थाना प्रभारी सविता सेंगर व टीम के साथ कस्बा की कुछ दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान गांव जटपुरा में संचालित ओमकार बीज भंडार पहुंचे। उस समय दुकानदार की पुत्री मौजूद थी। जांच करने पर दुकान से 8 पैकेट मक्का बीज के बरामद हुए। उक्त सभी पैकेट पर एक ही सीरियल नंबर अंकित मिला। जबकि असली कंपनी के बीज पैकेट पर अलग-अलग सीरियल नंबर अंकित होते हैं। पुलिस ने दुकान से बरामद नकली माल को जब्त कर लिया। सहायक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।