फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राहृमण समाज के लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल निवासी ब्राहृमण समाज के युवक को नग्न कर पीटने व वीडियो वायरल करने की घटना के बाद समाज के लोगों में आक्रोश है। सोमवार को एसपी से मुलाकात करने पहुंचे समाज के लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में पूर्व चेयरमैन सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को ब्राहृमण समाज के पदाधिकारी व नेताओं ने एसपी से मुलाकात की। उनसे कहा कि इस तरह की घटना शर्मसार करने वाली है। किसी युवक को बेइज्जत करना और उसके बाद समाज में उसकी बदनामी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। समाज के युवक के साथ हुई घटना निदंनीय है। वहीं एसपी कमलेश दीक्षित के आदेश के बाद पूर्व चेयरमैन संजीव यादव व सुग्रीव यादव, अवनीश यादव, हरिओम यादव, अनूप यादव, अनुराग यादव और विनय यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। एसपी से मुलाकात करने वालों में ब्राहृमण समाज के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री, महामंत्री कमलेश दीक्षित, कोषाध्यक्ष विजय दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें