भाजपा नेता का आरोप है कि ग्रुप पर की जाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट से जनभावना भड़क सकती है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने ग्रुप एडमिन विनोद यादव, एच मलिक व पोस्ट करने वाले फिरदौस व जाकिर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना टूंडला प्रभारी जेएन अस्थाना ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों और एडमिन के विरुद्ध तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
यह भी पढ़ें: आगरा डीएम के नोटिस के बाद प्रियंका गांधी ने फिर योगी सरकार को घेरा, पूछा यह सवाल