फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति सहित 200 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद में पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशी द्वारा दावत देने पर प्रधान के पति समेत 200 लोगों के खिलाफ पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ब्लॉक टूंडला की ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद से गांव बन्ना निवासी वीरेश यादव की पत्नी ऐलेश कुमारी प्रधान पद पर निर्वाचित हुई हैं। जीत के बाद मंगलवार को प्रधान ने समर्थकों सहित अपने घर पर दावत का इंतजाम किया। जीत की खुशी में दी गयी इस दावत में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
सूचना पर थाना पुलिस फोर्स के साथ प्रधान के घर पहुंच गई। मामले में पुलिस ने प्रधान के पति वीरेश यादव सहित करीब 200 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि किसी भी सूरत में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में प्रधान के पति सहित समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें