फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रिपोर्ट कार्ड तय करेगा विश्वविद्यालय के शिक्षकों की तरक्की, राज्यपाल को भेजा जाएगा ब्योरा

Tue, 11 Oct 2022 06:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों का अब अपने कार्य का ब्योरा मासिक रिपोर्ट कार्ड में देना होगा। यह रिपोर्ट कार्ड राज्यपाल को भेजा जाएगा। इसके आधार पर शिक्षकों की तरक्की तय की जाएगी। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों का मासिक रिपोर्ट कार्ड बनेगा। इसको राज्यपाल तक भेजा जाएगा। इसके आधार पर ही शिक्षकों की तरक्की तय होगी। मंगलवार से कुलपति ने नई व्यवस्था डेली अपडेट वीसी ई-मेल शुरू की है। इसमें शिक्षकों को रोजाना की शैक्षणिक गतिविधि की जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने बताया कि इस ईमेल में शिक्षक अपना विशेष व्याख्यान, शोध, अध्ययन, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी अपलोड करनी होगी। इसमें शिक्षक का नाम, संकाय का नाम भी लिखना होगा। 

संकाय या फिर पढ़ाई के लिए किसी संसाधन, किसी विशिष्ट व्यक्ति के व्याख्यान की जरूरत या फिर अन्य कोई सुझाव है तो वह भी इस पर साझा कर सकते हैं। इसकी रोजाना निगरानी की जाएगी। इससे संकाय में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा। शिक्षकों में बेहतर करने का जज्बा भी बना रहेगा। इसी के आधार पर शैक्षणिक कार्य का आकलन होगा। इसकी रिपोर्ट राज्यपाल तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

350 से अधिक हैं शिक्षक, 3200 छात्र

विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में आठ संकाय हैं। इनमें 145 पाठ्यक्रम और 3200 से अधिक विद्यार्थी हैं। इनको पढ़ाने के लिए करीब 350 शिक्षक हैं। इसमें स्थायी, संविदा और अतिथि शिक्षक शामिल हैं। ये शैक्षणिक कार्य संपन्न होने के बाद संकाय छोड़ने से पहले ई-मेल के जरिये ये जानकारी अपलोड करेंगे। 

संविदा-अतिथि शिक्षकों की सेवा होगी तय

डेली अपडेट वीसी ई-मेल पर शिक्षकों के शैक्षणिक जानकारी एकत्रित होने के बाद इनका रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इससे शिक्षकों के शैक्षणिक कार्य का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर ही संविदा और अतिथि शिक्षकों की सेवाओं का विस्तार होगा। स्थायी शिक्षकों की रिपोर्ट कार्ड राज्यपाल को भेजी जाएगी। इससे उनके पदोन्नति और अन्य सेवाओं पर प्रभाव पड़ेगा।

इन कार्यों का विशेष देना होगा अपडेट

  • कक्षाओं में पढ़ाने की समय सारिणी
  • शैक्षणिक और विभागीय कार्य प्रगति 
  • पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए जर्नल्स
  • कॉन्फ्रेंस, सेमिनार में प्रतिभाग का विवरण
  • शैक्षणिक समेत उत्कृष्ट कार्य की जानकारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें