व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि
नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन पर कटरा समान के व्यपारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर शोक संवेदना व्यक्त कीं। समान चौराहे पर एकत्रित होकर नेताजी के चित्र पर व्यापारियों ने पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार चौहान ददुआ, मातादीन यादव, संजीव यादव, शिवकुमार यादव , रजत राजावत, रामखिलाड़ी राठौर आदि मौजूद रहे।
कुसमरा में मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थाओं में शोकसभा हुईं। मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में शोकसभा में कॉलेज के प्रबंधक व लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण आचार्य ने कहा आज भले ही नेता जी हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनके संस्मरण कभी नहीं भुलेंगें। च्यवन ऋषि मोटर यूनियन के अध्यक्ष संजय चौहान ने एक दिन के लिए बसों का संचालन बंद करके श्रद्धांजलि दी।