फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में दी जा रही थी धार्मिक शिक्षा, दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानपुर गांव में घर में धार्मिक शिक्षा दी जा रही थी। सूचना पर बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया। पुलिस ने दो लोगों को धार्मिक पुस्तक के साथ हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बजरंग दल के जिला संयोजक यदुवीर माहुरा, भोज कुमार फौजी, अजीत राणा, सुनील कुमार, प्रशांत सिंह आदि को ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दी थी।
उन्होंने बताया कि मथुरा के महावन निवासी युवक व सीकरी के नगला वले निवासी युवक ग्राम जहानपुर में महिला के घर पर लगभग डेढ़ दर्जन महिला-पुरुषों को घर में सत्संग की बात कहकर एक धार्मिक पुस्तक की शिक्षा दे रहे हैं।
बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और उनसे धार्मिक पुस्तक बरामद की। सीओ महेश कुमार ने बताया कि बजरंग दल के पदाधिकारियों की सूचना के बाद दो लोगों को पकड़ा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें