फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में धर्मांतरण: धर्म परिवर्तन कराकर नाबालिग लड़की से किया निकाह, तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 11:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

नाबालिग लड़की के पिता गुजरात की एक फैक्टरी में कैंटीन चलाते हैं। फिरोजाबाद निवासी आरोपी युवक उसी फैक्टरी में काम करता था। वह झूठ बोलकर लड़की और उसके पिता को यहां लेकर आया। इसके बाद उनकी बेटी के साथ लापता हो गया था। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। इस मामले में आरोपी सहित तीनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में समुदाय विशेष का युवक गुजरात से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले आया। यहां लाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद उससे निकाह कर लिया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के साथ उसके पिता और बहनोई को पुलिस ने जेल भेजा है। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने रविवार को प्रेसवार्ता कर इस मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन


एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला हसमतनगर निवासी सलीम पुत्र अब्दुल गफ्फार गुजरात के भरौंच स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। फैक्टरी के सामने ही 15 वर्षीय किशोरी के पिता की कैंटीन है। सलीम का कैंटीन में आना-जाना रहता था। किशोरी का उपचार कराने की बात कहकर सलीम किशोरी और उसके पिता को छह जून को फिरोजाबाद ले आया और अपने घर पर ही रोक लिया। 

दो दिन बाद सलीम किशोरी को लेकर लापता हो गया। किशोरी के लापता होने की जानकारी पर पीड़ित ने सलीम के परिजनों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी। इस पर किशोरी का पिता गुजरात चला गया और गुजरात पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का था। इसलिए गुजरात पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

किशोरी के पिता ने फिरोजाबाद में दर्ज कराई रिपोर्ट
पीड़ित किशोरी का पिता दोबारा फिरोजाबाद आया और रामगढ़ थाना पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराने के साथ ही सलीम के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को जानकारी मिली कि सलीम किशोरी के साथ गुजरात में है। पुलिस ने गुजरात से सलीम को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया। 

पूछताछ के दौरान सलीम ने पुलिस को बताया कि उसने किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह कर लिया है। निकाह के बाद किशोरी का नाम बदलकर मासूम बेगम कर दिया। सलीम ने बताया कि निकाह कराने में पिता अब्दुल गफ्फार और बहनोई रहमान निवासी मुल्ला का प्याऊ थाना मलपुरा आगरा का सहयोग रहा। इस पर पुलिस ने आरोपी के पिता और बहनोई को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
 
निकाह के बाद 15 दिन तक रुका था बहनोई के घर
किशोरी से निकाह करने के बाद आरोपी सलीम आगरा निवासी अपने बहनोई के यहां करीब 15 दिनों तक रुका था। इसके बाद वह किशोरी को लेकर गुजरात पहुंचा। रास्ते में सलीम का बैग भी चोरी हो गया था। सलीम किशोरी के साथ गुजरात में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। 
विज्ञापन

जौनपुर जिले की रहने वाली है किशोरी
एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि किशोरी का पिता मूलरूप से जौनपुर के मछली शहर का रहने वाला है। गुजरात में कैंटीन का संचालन करता है। सलीम ने यूपी का निवासी होने की बात कहकर किशोरी के पिता से दोस्ती कर ली थी। 

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने, दुष्कर्म करने, पॉस्को एक्ट, धर्म परिवर्तन  जैसे संगीन मामलों में संलिप्त होने के कारण 363, 366, 368, 376 जैसी धारा में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें