फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज ने लोधेश्वर मंदिर में स्थापित किया कलश

विज्ञापन
कासगंज के सिढ़पुरा में हवन यज्ञ में शामिल उन्नाव सांसद साक्षी महाराज व अन्य - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सिढ़पुरा। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम जलीलपुर स्थित लोधेश्वर मंदिर पर भाजपा के उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने हवन में शामिल होकर आहुतियां दी। मंदिर पर कलश की स्थापना की एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। क्षेत्रीय विधायक ममतेश शाक्य ने भी हवन में सहभागिता की। वहीं भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी के हित के लिए कार्य कर रही है। भाजपा के सुशासन से जनता लाभान्वित हो रही है। भाजपा सरकार की योजनाएं सभी को समान रूप से हितकारी हैं। अवंतीबाई कन्या इंटर कॉलेज में छात्रों से मिले। उन्होंने उनकी पढ़ाई से संबंधित जानकारियां ली। उन्होंने छात्रों से कोरोना से बचाव करते हुए पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मिथुन गुप्ता, समाजसेवी अतरसिंह पाल, अभिषेक यादव, नितिन सांई, विद्यालय प्रबंधक हाकिम सिंह वर्मा, प्रधानाचार्य जयप्रकाश, डॉ. हरविलास, कायम सिंह, अमन, अरविंद, सचिन कुमार, रामसेवक, अवधेश, बृजराज, महेश, अमित कुमार, हरिप्रकाश, सुघड़ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें