कासगंज। जिले में शनिवार को चार लोग संक्रमित मिले। इन सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1837 हो गया है।जबकि जिले में 195 मामले सक्रिय हैं और 1642 मरीज ठीक हो चुके हैं।
आरटीपीसीआर की जांच में गली स्टेट बैंक में दो महिलाएं तथा नदरईगेट क्षेत्र में एक वृद्ध संक्रमित निकला। विभाग ने एंटीजन किट से 792 जांच कराई। जिला अस्पताल पर कराई गई 20 जांच में सहावर गेट क्षेत्र में एक व्यक्ति संक्रमित निकला। इसके अलावा कासगंज में 150, सोरों में 111,
सहावर में 108, गंजडुंडवारा में 90, पटियाली में 89, सिढ़पुरा में 112, अमांपुर में 112 एवं टूनेट से 3 जांच की गई। उनमें एक भी संक्रमित नहीं निकला। इसके अलावा आरटीपीसीआर से जांच के लिए 576 नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।