कासगंज। मनमस्त सत्संग मंडल के द्वारा पचासवां वार्षिकोत्सव माया गया। जिसमें भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसी के साथ मनमस्त सत्संग मंडल के स्वर्ण जयंती समारोह का समापन हो गया। समापन पर शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं आरती उतार कर किया गया। सतसंग मंडल संस्थापक गुरुवर मनमस्त महाराज के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। पीठाधीश्वर गुरु योगेश योग ने कहा कि मनमस्त महाराज के साहित्य से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने लोक कल्याण के लिए प्रवचन किए।
इसके बाद कलाकारों ने एक के बाद एक भजन की प्रस्तुति दी। गुरु अपना बना लो, सद मार्ग दिखा दो सहित अन्य भजन गाए गए। समापन समारोह पर पत्रकार सम्मान कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समापन समारो ह पर शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा ने नगर में भ्रमण किया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
इस मौके पर कृष्ण शरद, प्रवेंद्र राणा, डा.विनय सोनक, ममता गुप्ता, सरला भारद्वाज, सरला त्रिपाठी, शांती यादव, विजय लक्ष्मी, अंजू दीक्षित, विजयलाता चौहान, सिवनी, लक्ष्मी देवी, नीतिज्ञा, प्रतिज्ञा, भविष्य, रवि कृष्ण, रोहित, अशोक गुप्ता, रजनीश गुल्लू, पंकज शर्मा, विनोद कुमार, सुखराम, मोतीकुमार आदि मौजूद रहे।