आगरा। गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने आगरा मंडल के यात्रियों को राहत दी है। प्रयागराज–गांधीग्राम और सूबेदारगंज–वलसाड के बीच दो विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इन विशेष ट्रेनों का ईदगाह स्टेशन पर ठहराव होगा, जिससे गुजरात, राजस्थान और प्रयागराज रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
गाड़ी संख्या (04111-04112) प्रयागराज–गांधीग्राम विशेष ट्रेन 30 मई से 15 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन ईदगाह स्टेशन पर प्रयागराज से गांधीग्राम जाते समय रात 12:20 बजे पहुंचेगी और 12:25 बजे रवाना होगी। वापसी में गांधीग्राम से प्रयागराज आने वाली ट्रेन सुबह 9:45 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 9:50 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या (04119-04120) सुबेदारगंज–वलसाड विशेष ट्रेन 30 मई से 12 जुलाई तक संचालित होगी। यह ट्रेन ईदगाह स्टेशन पर दोपहर 1:40 बजे पहुंचेगी और 1:45 बजे रवाना होगी। वापसी में वलसाड से आने वाली ट्रेन सुबह 9:00 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 9:05 बजे प्रस्थान करेगी।