फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: आगरा फोर्ट डिपो को मिलेगी 50 ई-बसें, इतना सस्ता होगा सफर

Thu, 16 May 2024 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा फोर्ट डिपो को 50 नई ई-बसें मिल गई हैं। ये बसें 200 किमी की दूरी तक चलेंगी। डीजल बसों के मुकाबले इनमें किराया कम होगा।
 
विज्ञापन
ई बस - फोटो : अनिल कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा परिवहन विभाग को लंबी दूरी के सफर के लिए 50 ई-बसें मिलने जा रही हैं। आचार संहिता के बाद चरणबद्ध तरीके से परिवहन विभाग को ये बसें मिलने लगेंगी। डीजल बसों के मुकाबले इनमें किराया कम होगा। इनको आईएसबीटी से संचालित किया जाएगा। इसके लिए चार्जिंग पॉइंट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि ई-बसों का संचालन अभी शहर में ही हो रहा है। अब 200 किमी की दूरी तक के सफर के लिए भी ई-बसों का इस्तेमाल होगा। आचार संहिता खत्म होने के बाद 50 ई-बसें मिलने जा रही हैं।

इनको आगरा फोर्ट डिपो के आईएसबीटी पर लगाया जाएगा। इन बसों को चार्ज करने के लिए 6-7 चार्जिग पॉइंट भी बनाए जाएंगे। इससे डीजल की खपत कम होगी, प्रदूषण नहीं होगा और किराया भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें