आगरा। कोहरे के कारण दो माह पहले बंद की गईं आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी और आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी मंगलवार से पटरी पर लौटेंगी। इन दोनों ही ट्रेनों से बड़ी संख्या में दैनिक यात्री सफर करते हैं। कोहरे के कारण निरस्त अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस को अभी संचालित नहीं किया गया है।
आगरा मंडल की डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा-लखनऊ इंटरसिटी व नई दिल्ली इंटरसिटी के अलावा किसी अन्य निरस्त ट्रेन के पुन: संचालन की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि जल्द ही फोगी सीजन में निरस्त पैसेंजर, मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
तीसरी रेल लाइन के कार्यों के कारण एक मार्च से 10 मार्च तक चार यात्री ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इनमें गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस एक से आठ मार्च तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस एक से 10 मार्च तक, गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग निजामुद्दीन एक्सप्रेस एक से आठ मार्च तक और 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक से नौ मार्च तक निरस्त रहेंगी।