फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: सूरज की तपिश से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग का पूर्वानुमान...24 घंटे बाद आंधी की संभावना

Fri, 13 Jun 2025 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सूरज की तपिश जल्द कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 घंटे में आंधी आने की संभावना है। 
 
विज्ञापन
भीषण गर्मी और लू के कारण बाहर निकलना हो रहा मुश्किल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जून माह में गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। बृहस्पतिवार को शहर के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की आंशिक गिरावट आई। इसके बावजूद आगरा गर्मी के मीटर में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शनिवार को तेज हवा और आंधी आने की संभावना है।
विज्ञापन





 
Trending Videos

बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से ही गर्मी के साथ उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि दोपहर में हल्के बादल छाए और कुछ पलों के लिए लगा कि आंधी आने से तापमान कम होगा। लेकिन, इससे तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आया।
अधिकतम तापमान 44.6 और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीजन की सबसे गर्म रात रही। वहीं आर्द्रता का स्तर रात 8 बजे 76 प्रतिशत रहा। उमस के कारण लोगों को गर्मी की तीव्रता ज्यादा महसूस हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को भी लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शनिवार 14 जून को तेज हवा, आंधी के साथ बिजली कड़कने की संभावना है, इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।


ये भी पढ़ें -  तस्वीरों में चांदी कारखाना अग्निकांड: जलते हुए लोग, बिखरा सामान...विस्फोट से ऐसी तबाही, देखकर कांप जाएंगे


 

प्रथम तीन स्थान पर पांच शहर
1- बांदा- 44.8
1- उरई- 44.8
2- झांसी- 44.7
3- आगरा- 44.6
3- कानपुर एयरफोर्स- 44.6

ये भी पढ़ें -   Agra Temperature: 45 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, विशेषज्ञों से समझिए...दिल और दिमाग लिए ये कितना खतरनाक?


 
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 44.6
न्यूनतम तापमान- 30.5
सूर्योदय- 5:36
सूर्यास्त- 7.00
एक्यूआई- 102


ये भी पढ़ें -   चांदी कारखाना हादसा: एक फीट की सीढ़ियां, 10 फीट की दुकान...दो फ्लोर पर सात सिलिंडर; मंजर देख रोंगटे खड़े हो गए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें