यमुना का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। रविवार को 490.1 फुट पर यमुना का जलस्तर पहुंच गया। इससे बाढ़ का खतरा टल गया है। लोगों ने राहत की सांस ली है।
पिछले दो दिन से लगातार यमुना का जलस्तर कम हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर पहाड़ों पर सब कुछ ठीक रहा तो अब जलस्तर में बढ़ोत्तरी नहीं होगी और यमुना का जलस्तर लगातार कम होता चला जाएगा।
सिंचाई विभाग के अनुसार ओखला बैराज से 13098 क्यूसिक, गोकुल बैराज से 18808 क्यूसिक, ताजेवाला से 352352 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है।
पिछले दिनों यमुना के बढ़ते जलस्तर से किसानों की फसल पानी में डूब गई थी। बताते चले कि आगरा में यमुना का खतरे का निशान 494 फुट है, जबकि यमुना का जलस्तर 493 फुट पहुंच गया था।