फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: सीट की मारामारी देख बढ़ाए गए इन 14 ट्रेनों के फेरे, एसी और साधारण कोच बढ़ाए

Thu, 30 May 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भीषण गर्मी में सीट को लेकर हो रही मारामारी के बीच रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। 14 प्रमुख ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके साथ ही एसी और साधारण कोचों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
 
विज्ञापन
train new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने गर्मियों की छुट्टी की वजह से ट्रेनों में सीट की मारामारी देख 14 ट्रेनों (7 जोड़ी) के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें एसी और साधारण कोच बढ़ाए गए हैं। ये एक जून से प्रभावी होंगे। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन संख्या 12495-12496 बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर रेल सेवा बीकानेर से 6 से 27 जून तक और कोलकाता से 7 जून से 28 जून तक संचालित होगी। एक तृतीय एसी कोच बढ़ाया है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 19666-19665 उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेल सेवा उदयपुर सिटी से एक जून से 30 जून तक और खजुराहो से 3 जून से 2 जुलाई तक एक अतिरिक्त साधारण श्रेणी कोच के साथ संचालित होगी। ट्रेन संख्या 14854-14853 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेल सेवा जोधपुर से एक से 7 जून और 12 से 30 जून और वाराणसी सिटी से दो से 8 जून और 13 जून से एक जुलाई तक एक अतिरिक्त थर्ड ऐसी कोच के साथ संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 14864-14863 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेल सेवा जोधपुर से एक से 7 जून और 12 से 30 जून तक और वाराणसी सिटी से 2 से 8 जून और 13 जून से एक जुलाई तक चलेगी। एक थर्ड एसी कोच बढ़ा है। ट्रेन संख्या 14866-14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेल सेवा में जोधपुर से एक से 7 जून और 12 से 30 जून तक और वाराणसी सिटी से 2 से 8 जून और 13 जून से एक जुलाई तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच के साथ संचालित होगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 22987-22988 अजमेर-आगरा फोर्ट-अजमेर रेल सेवा में एक से 30 जून तक एक एसी कोच की वृद्धि की गई है। ट्रेन संख्या 09651-09652 उदयपुर-पटना-उदयपुर स्पेशल रेल सेवा उदयपुर से 4 से 25 जून और पटना से 6 से 27 जून तक एक अतिरिक्त एसी इकोनॉमी कोच के साथ संचालित होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें