फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास: 20 दिन तक युवक का शव मिट्टी में रखे रहे परिजन, सांप के डसने से हुई थी मौत

विज्ञापन
मृतक राजू का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र के गांव तुलजापुर में एक शिक्षक का परिवार तांत्रिक की बातों में आ गया। युवक के जीवित होने की उम्मीद में परिजन शव को बीस दिन तक मिट्टी में रखे गए। परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन

गांव तुलजापुर निवासी राजू (23) बीएससी बीएड करने के बाद भैंसरोली स्थित एक विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहा था। नौ नवंबर को उसे सांप ने डस लिया और उसकी मौत हो गई। तांत्रिक ने परिजनों से दावा किया कि वह मृत को जीवित कर देगा। इसके लिए 20 हजार रुपये मांगे। पढ़े लिखे शिक्षक का परिवार अंधविश्वास में पड़ गया। शव को तांत्रिक के बताए अनुसार मिट्टी में दफना दिया गया। पिछले दो दिन तक ढांक बजती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। रविवार को तांत्रिक भी फरार हो गया। रविवार शाम को अंतिम संस्कार के लिए शव मिट्टी से बाहर निकाला गया तो वहां उसके अस्थि पंजर मिले, इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें