फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों का हाल, नौकरी जाने के बाद टूटने लगे रिश्ते, पुलिस भी पड़ी है पीछे

Mon, 15 Oct 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
ब्रेक-अप
विज्ञापन
मथुरा में दलालों को मोटी रकम देकर शिक्षक बने लोगों के परिवार बिखरने लगे हैं। फर्जी शिक्षक घोषित होने के बाद उनकी नौकरी तो गई ही, रिश्ते भी टूटने लगे हैं। किसी की शादी टूट गई है तो किसी की पत्नी ने छोड़ दिया है।  
विज्ञापन


शिक्षक के नाम पर बड़े घर से रिश्ता तय हुआ था लेकिन हकीकत सामने आने के बाद लड़की वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया है। रिश्ते में जो पैसा खर्च किया था अब उसे भी पंचायत के माध्यम से मांग रहे हैं।    

जनपद में हुईं शिक्षकों की विभिन्न भर्तियों में पकड़े गए गोलमाल के बाद अब तक करीब 200 लोगों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। इसमें 110 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ तो रिपोर्ट हाल ही में लिखी गई है। 
विज्ञापन

रिश्ते टूटे, पत्नी ने छोड़ा

फजीहत होने के बाद उन फर्जी शिक्षकों के रिश्ते टूट गए हैं, जिनकी शादी की तिथि भी तय हो चुकी थी। जिनकी हाल फिलहाल में शादी हुई थी उनकी पत्नी मायके चली गई है। लड़की पक्ष के लोग झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाने लगे हैं।              

इस पूरी प्रक्रिया ने करीब 50 लोगों के घर टूट गए हैं। मांट ब्लॉक में कार्यरत शिक्षक की सगाई के बाद ससुराली इंतजार कर रहे थे शायद मामला सुलझ जाएगा, लेकिन अब रिपोर्ट दर्ज होने के बाद संबंध टूट गया है। राया ब्लॉक में शादी के बाद पत्नी छोड़ गई है। 

बलदेव ब्लॉक में फिरोजाबाद से बेटी का संबंध को आए परिवार जानकारी जुटाकर वापस चला गया है। इसी फर्जीवाड़े में जेल में बंद शिक्षक की पत्नी ने तलाक के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दे दिया है।        
विज्ञापन

महिलाओं का भी यही हाल

यह स्थिति सिर्फ पुरुष शिक्षकों के साथ नहीं है, बल्कि फर्जी घोषित हो चुकीं अनेक महिला शिक्षिकाओं के साथ भी गुजर रही है। शादी के बाद अब रिपोर्ट दर्ज होने पर ससुराल में फजीहत हो रही है। कुछ लोग तो इस प्रकरण में ऐसे भी हैं, जो पति और पत्नी दोनों फर्जी घोषित हो चुके हैं। फर्जीवाड़े के तहत सबसे अधिक नियुक्तियां नौहझील, नंदगांव, राया और बलदेव ब्लॉक में हुई हैं।                   

कई लोगों ने अपने बेटे को शिक्षक बनाने के लिए साहूकारों से ब्याज पर पैसा लिया था। लेकिन न तो नौकरी ही रही और न अब पैसा मिलेगा। स्थिति यह है कि लोग अब पुलिस से बचने के लिए सिफारिशें लगवा रहे हैं। बताया जाता है कि इस तरह के 20 परिवार सामने आए हैं जिन्होंने साहूकारों से पैसा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें