फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 07 Nov 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने आरोपी पर संबंध बनाने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने के आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह एक किराए के घर में रह रही हैं।
विज्ञापन

बहन का देवर अश्वनी उर्फ गोलू निवासी इटावा अक्सर घर पर आता जाता था। फोन पर बातचीत होने लगी और फिर उसने कहा कि उस से शादी करेगा। झांसे में लेकर उनके साथ संबंध बना लिए। विरोध करने पर शादी करने का भरोसा देता रहा। घरवालों को जानकारी हुई तो कुछ समय बाद शादी करने की बात कही। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। शादी करने से भी मना कर दिया।
जब शिकायत 12 जून को कोतवाली में तो मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। थाने में दोनों पक्ष बुलाए तो आरोपी उन्हें ही धमकी देकर चले गए। रिपोर्ट दर्ज न होने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने अश्वनी, विमलेश देवी, मोहित और शिल्पी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें