फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज छुट्टी के दिन भी शाम 6 बजे तक खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने वालों के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी शाम छह बजे तक कार्यालय खुलेंगे और रजिस्ट्री होंगी। वित्तवर्ष के अंतिम दिनों में राजस्व के लक्ष्य की पूर्ति के लिए विभाग ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सहायक महानिरीक्षक स्टांप योगेश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में रजिस्ट्री कार्यालय में ताले जल्दी नहीं लटकेंगे। प्रतिदिन शाम 6 बजे तक काम चलेगा। 22 मार्च को रविवार के दिन भी निबंधन कार्यालयों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। जिले में 10 सब रजिस्ट्रार कार्यालय हैं, जहां बैनामा होते हैं।
होली के बाद निबंधन विभाग पर राजस्व का भारी दबाव है। सदर तहसील स्थित पांच उप-निबंधक कार्यालयों में दस्तावेजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शासन के नए निर्देशानुसार, अब लोग शाम पांच बजे तक ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकेंगे, जो पहले केवल 4 बजे तक ही संभव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें