फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज खुलेंगे निबंधन कार्यालय, अधिवक्ता कार्य से रहेंगे विरत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर तहसील में रविवार को निबंधन कार्यालय समय से खोले जाएंगे लेकिन अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के कारण उप निबंधन कार्यालयों में बैनामा आदि कार्य नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन ने शनिवार दस्तावेज लेखक, स्टांप बैंडर और अधिवक्ताओं ने संयुक्त बैठक की। उसके बाद सहायक महानिरीक्षक निबंधन को ज्ञापन सौंपा। उसमें महानिरीक्षक निबंधन के रविवार को उपनिबंधन कार्यालयों को खोले जाने का विरोध किया। साथ ही सूचना दी कि कोई भी अधिवक्ता व स्टांप वेंडर न्यायिक और निबंधन कार्य नहीं करेंगे। तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि रविवार को दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर और अधिवक्ताओं को सामाजिक, पारिवारिक व अन्य विभिन्न कार्य होते हैं। इसलिए सभी ने संयुक्त रूप से फैसला लिया है कि वह कोई भी कार्य नहीं करेंगे। अगर कोई साथी निर्णय के खिलाफ जाकर कार्य करता है तो उसके खिलाफ एसोसिएशन कार्रवाई करेगी।
इस दौरान शंभूनाथ वर्मा, श्रीकृष्ण दीक्षित, आशू यादव, राम उपाध्याय, विमल तिवारी, दिव्यांश पांडे, मुकेश गुप्ता, बृजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

वर्जन
रविवार को सभी उप निबंधक कार्यालय निर्धारित समय से खुलेंगे। अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहने का ज्ञापन दिया है। - योगेश कुमार, सहायक महानिरीक्षक निबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें