विधान- वात्सल्य सेवा समिति की ओर से 44 दिवसीय श्री पार्श्वनाथ कल्याण स्रोत मंदिर विधान के 14वें दिन धार्मिक अनुष्ठान, श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कलाकुंज-मारुति एस्टेट, शाहगंज में सुबह 7 बजे।
वार्षिकोत्सव- द्वितीय वार्षिकोत्सव एवं गोमाता के लिए छप्पन भोग, श्री राधा कृष्ण गोशाला, फाउंड्री नगर, रामबाग में सुबह 7 बजे।
धार्मिक सत्र- निर्मल सेवा सदन में मुनि श्री 108 समत्व सागर, शील सागर और सुप्रभात सागर महाराज के सानिध्य में युवाओं का वंडरफुल जैनिज्म सेशन, निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में सुबह 8 बजे।
मिस्सा- क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी की ओर से ईसाई समाज के नए पूजन वर्ष के शुभारंभ पर विशेष पवित्र मिस्सा, सेंट मैरी चर्च, प्रतापपुरा में सुबह 8:30 बजे।
यात्रा- दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरुद्वारा गुरु का ताल की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी शताब्दी वर्ष की पूर्णता पर यात्रा, गुरुद्वारा गुरु का ताल में सुबह 9 बजे।
सुंदरकांड- कलेक्ट्रेट स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, सुबह 9 बजे।
गोसेवा- भक्ति वेव परिवार की ओर से बच्चों को गोसेवा के लिए प्रेरित करने का कार्यक्रम, अग्रवन गोशाला, वाटरवर्क्स चौराहा पर सुबह 11 बजे।
महोत्सव- आर्य समाज नाई की मंडी के 66वें स्थापना दिवस पर 21 कुंडीय महायज्ञ और वैदिक प्रवचन, विजय क्लब, विजय नगर में सुबह 11:30 बजे।
- सिंधी महिला मित्र मंडल, ताजगंज की ओर से गुरु महाराज का छठी महोत्सव, झूलेलाल मंदिर, ताजगंज में शाम 5:30 बजे।
विशेष कीर्तन- गुरुद्वारा गुरमत प्रकाश की ओर से गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की खुशियों में विशेष कीर्तन दरबार, गुरुद्वारा गुरमत प्रकाश, बल्केश्वर कॉलोनी में दोपहर 1 बजे।
स्वास्थ्य
शिविर- गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का शुभारंभ, रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर, मेला ग्राउंड, अबू लाला दरगाह पर दोपहर 2:30 बजे।
समारोह- यूरोपियन सोसाइटी ऑफ सर्जरी के 28वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ईएसएसयूआरजी-2026 के तहत सम्मान समारोह, कलाकृति कल्चरल एंड कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3 बजे।
शिक्षा
समारोह- साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था माधुर्य की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ. जयसिंह नीरद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विमर्श एवं अभिनंदन समारोह, सेठ पदमचंद जैन इंस्टीट्यूट सभागार, खंदारी में दोपहर 1 बजे।
-
अन्य
गोष्ठी- आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर जनसंवाद गोष्ठी, पदम प्राइड चौकी के पास, सेक्टर-16, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा में सुबह 11 बजे।
विमोचन- सर्व सहाय सेवा समिति की ओर से सामूहिक विवाह समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन, भोले बाबा पार्क, कमला नगर में सुबह 11:30 बजे।
बैठक- नगर निगम कर्मचारी यूनियन की ओर से कार्यकारिणी के गठन और कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा, वाल्मीकि वाटिका, पीर कल्याणी, घटिया आजम खां में दोपहर 12 बजे।
- वरिष्ठ एवं पुराने कांग्रेसजन की ओर से संगठन और विधानसभा चुनाव के बारे में मंथन, आरडीएस उत्सव भवन, हसनपुर चौराहा, खंदौली रोड पर दोपहर 12 बजे।
सम्मेलन- पोरवाल, पुरवार एवं वैश्य समाज का सम्मेलन एवं नवीन कार्यकारिणी का गठन, पोरवाल भवन, घटिया में दोपहर 12:30 बजे।
शपथ ग्रहण- मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 2 बजे।
-