दिल्ली-आगरा-बीकानेर रूट पर गुरुवार से फ्लाइट शुरु हो जाएगी। जूम एयर विमान सेवा की यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रहेगी। मंगलवार को खेरिया एयरपोर्ट पर ट्रायल रन होगा। दिल्ली-आगरा का किराया 1439 रुपये रहेगा। समय 40 मिनट लगेगा।
अन्य जगह का किराया और उड़ान का समय ट्रॉयल रन के बाद तय किया जाएगा। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही जैसलमेर के लिए भी फ्लाइट शुरु किए जाने की योजना है।
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तीसरे चरण में तय रूट के तहत यह विमान सेवा शुरु की जा रही है। दिल्ली से आगरा पहुंचने में 40 मिनट लगेंगे। इसका समय शाम को आगरा से 5.40 पर चलकर दिल्ली में 6.20 पहुंचने का है। आगरा से दिल्ली के लिए फ्लाइट सुबह को जाएगी।