कासगंज। दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया गया। युवती के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने वर पक्ष के नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम ढकरई निवासी सर्वेश ने अपनी पुत्री ज्योति की शादी धर्मेंद्र पुत्र रामवीर निवासी दवद्यला थाना जवा अलीगढ़ के साथ 6 जुलाई 2021 को तय की थी। पिता सर्वेश का कहना है कि उन्होंने गोद भराई की रस्म आदि में लगभग एक लाख रुपये खर्च भी किया।
इसके बाद दोनों पक्षों के द्वारा शादी की तारीख 22 जनवरी नियत की गई। जब शादी का समय नजदीक आया तो वर पक्ष के लोग दहेज में एक बाइक और एक सोने की चेन की मांग करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में वार्ता भी हुई, लेकिन वर पक्ष के लोग अपनी मांग पर डटे रहे। उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया गया। युवती के सर्वेश ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बौत्रे से की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को रिपोर्ट दर्ज किए जाने के निर्देश दिए।