फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: डीजल पाइप लाइन की जांच के दौरान रिफाइनरी के गनमैन को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Wed, 26 Jun 2024 01:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डीजल पाइप लाइन की जांच के दौरान रिफाइनरी के गनमैन को गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की रात मथुरा रिफाइनरी के गनमैन को डीजल पाइप लाइन चेकिंग के दौरान युवक ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से गनमैन लहूलुहान होकर गिर पड़ा। दूसरे गनमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


घटना खंदौली थाना क्षेत्र के मलूपुर गांव की है। मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के उमरी रामपुर गांव निवासी गजेंद्र सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। मौजूदा समय में वह रिफाइनरी मथुरा में गनमैन के पद पर तैनात हैं। उनके बेटे चिराग ने पुलिस को बताया कि पिता गजेंद्र सिंह सोमवार को वह घर से ड्यूटी पर निकले थे। उनके साथ ड्यूटी में गनमैन अजय सिंह और वाहन चालक विष्णु थे। 

वह गाड़ी से मथुरा रिफाइनरी से एत्मादपुर डिपो तक पेट्रोलिंग के लिए जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे मलूपुर गांव में चेकिंग के दौरान डीजल पाइप लाइन के पास दो युवक उन्हें संदिग्ध दिखे। शक होने पर युवकों को टोका। इस पर एक युवक ने उन पर तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली पेट में लगी है। 
विज्ञापन


गजेंद्र सिंह के लहूलुहान होकर गिर जाने पर गनमैन अजय सिंह ने थाना पुलिस और परिजन को इसकी सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष खंदौली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गोली लगने से घायल गजेंद्र सिंह को आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिफाइनरी मथुरा के गनमैन के पेट मे गोली लगी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें