फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइंड, घी की कीमतों में 20 रुपये लीटर तक की आई गिरावट

विज्ञापन
कासगंज मंहगाई से राहत की खबर से संबधित फोटो एक दुकान पर बिक्री के लिए रखा मिर्च मसाला का सामान। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। महंगाई से लोगों को अब राहत मिलना शुरू हो गई है। रिफाइंड, वनस्पति घी की कीमतों में 20 रुपये लीटर तक की गिरावट आ गई है। कारोबारी आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और गिरावट आने की संभावना जता रहे हैं। हालांकि अभी दाल व मिर्च मसाले की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
विज्ञापन

महंगाई ने अपने सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे। रिफाइंड, वनस्पति घी एवं सरसों के तेल की कीमतों पर सबसे अधिक तेजी आई। सरसों का तेल भी महंगा हो गया। दालों की कीमतों में भी उछाल आ गया। रिफाइंड 180 रुपये प्रति लीटर एवं वनस्पति घी 170 रुपये प्रति लीटर तक के भाव पर पहुंच गया। दालों की कीमतें भी 100 रुपये किलो तक के भाव पर पहुंच गई।
वहीं मिर्च मसाले भी काफी तेज हो गए। जिससे हर कोई परेशान चल रहा था, लेकिन अब लोगों के लिए महंगाई से निजात मिलना शुरू हो गई है। रिफाइंड एवं वनस्पति घी में एक साथ 20 रुपये लीटर की गिरावट आई है। वहीं सरसों का तेल 5 रुपये लीटर कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वस्तु पूर्व के भाव वर्तमान भाव
रिफाइंड 180 170
वनस्पति घी 170 150
सरसों का तेल 160 155
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें