फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में रील का शौक पड़ा भारी:  हवालात में डालते ही हाथ जोड़ने लगा आरोपी, बोला- अब नहीं होगी गलती

Sun, 13 Aug 2023 01:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के थाना एत्माद्दौला की फाउंड्री नगर चौकी में एक युवक ने रील बनाई। चौकी प्रभारी की कुर्सी पर भी बैठ गया। रील वायरल हो गई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। 
 
विज्ञापन
पुलिस चौकी में बनाई रील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फाउंड्री नगर पुलिस चौकी में दरोगा के भगाने पर रील बनाने वाला खंदौली के नगला मट्टू का नितिन उपाध्याय हवालात में पहुंच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। वह माफी मांगने लगा। हवालात में हाथ जोड़कर फिर कभी भी कोई रील बनाने से भी मना कर दिया। वह रील बनाकर दोस्तों पर रौब गांठना चाहता था।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ था। इस पर डीसीपी सिटी सूरज राय ने जांच कराई थी। इसमें पता चला था कि रील नितिन उपाध्याय ने बनाई थी। वह चौकी पर आया था। दरोगा ने उसे भगा दिया था। इस पर निलंबित कराने की धमकी दी थी। बाद में चौकी खाली होने पर प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर रील बनाई थी। एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि आरोपी नितिन उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या और छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज है। मुकदमे में लगी धाराओं में सात साल से कम सजा का प्रावधान है। इस पर उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई।

थानों में पुलिस के खास करा रहे फजीहत

शहर से लेकर देहात तक के थानों में पुलिस के खास पुलिसकर्मियों की फजीहत करा रहे हैं। दरोगा और निरीक्षक के खास थाने व चौकियों के हर काम में वसूली तक करते हैं। कई बार पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना हरीपर्वत में सटोरिये की सिफारिश में दलाल पकड़ा गया था। वह एक प्रभारी का खास बताया गया था। चर्चा है कि पकड़ा गया नितिन भी चौकी पर अक्सर आता था।
विज्ञापन

रील पड़ रही भारी, हो रहे मुकदमे और गिरफ्तारी

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील युवाओं को भारी पड़ रही है। पुलिस कभी यातायात नियमों के उल्लंघन तो कभी जान खतरे में डालकर रील बनाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। मुकदमे भी दर्ज किए जा रहे हैं। गिरफ्तारी भी की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें