फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अभियान चलाकर बकाया बिल की वसूली करें

Tue, 12 Dec 2023 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान चलाकर बकाया बिल की वसूली करें
विज्ञापन


-सहकारी बैंक अध्यक्ष ने बकाया वसूली की समीक्षा की

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला सहकारी बैंक के सभागार में मंगलवार को सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर की अध्यक्षता में ऋण वितरण और बकाया वसूली की समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने अधिक से अधिक बकाया ऋण की अभियान चलाकर वसूली करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पशुपालन में स्वीकृत ऋण को समय सीमा के अंदर लाभार्थी को वितरित कर दिया जाए। स्वीकृत ऋण पाने के लिए लाभार्थी को परेशान नहीं होना पड़े। अल्पकालीन ऋण की समय सीमा में वसूली की जाए। समितियों के बड़े बकायेदारों से अभियान चलाकर वसूली करें। वसूली करने में लापरवाही बरतने वालों पर प्रभावी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारी बैंक अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता महाभियान के तहत बनाए गए नए सदस्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए। बैंक की एटीएम व्यवस्था को सुचार रखा जाए। ग्राहकों की समस्याओं का वरीयता से निराकरण किया जाए। बड़े बकायेदारों से वसूली नहीं होने की स्थिति में आरसी के माध्यम से वसूली की जाए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी इनामुर्रहमान, अनुराग पांडेय, आशीष शुक्ला, संतोष कुमार, महेंद्र भदौरिया, संजीव यादव, ब्रजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें