पीड़िता ने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया कि कुछ दिनों से उनके फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल और मैसेज आ रहे थे। बातचीत करने पर कॉल करने वाले युवक ने अपना नाम रविंद्र बताया। दोस्ती का दबाव बनाने लगा। विरोध पर उसने पहले हुईं बातों की रिकॉर्डिंग कर ली। पति पास भेजने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने लगा। पांच हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी परेशान करना नहीं छोड़ा।
पीड़िता ने पति को जानकारी दी। मंगलवार को राजपुर चुंगी के 100 फुटा से वह अपने पति और देवर के जा रही थीं। इस दौरान आरोपी रविंद्र अपने दोस्तों के साथ मिल गया। पति और देवर ने समझाने की कोशिश की। सभी ने मिलकर पति और देवर के साथ मारपीट कर दी। पति का पत्थर मार कर सिर फोड़ दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।