फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में पारा रिकॉर्ड तोड़ने को 'बेताब', जानिए कब मिलेगी गर्मी से निजात

Mon, 10 Jun 2019 09:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बढ़ते पारे के चलते गर्मी से परेशान महिला और बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जून में पारा रिकार्ड तोड़ने के करीब पहुंच गया है। 25 साल पहले एक जून, 1994 को तापमान 48.5 डिग्री पहुंच चुका है। सोमवार को आगरा में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। सूबे में आगरा सबसे गर्म शहरों की सूची में चौथे नंबर पर रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी दोपहर में तेज धूप और लू के थपेड़े बेहाल करेंगे। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकार्ड किया गया।

रविवार के मुकाबले दिन में पारा एक डिग्री उछला, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह 9 बजे के बाद ही पारा 40 डिग्री को पार कर गया और शाम को सूर्यास्त के बाद भी लू के थपेड़े लोगों के लिए मुश्किल खड़ी करते रहे।
विज्ञापन


 

लू के कारण दुकानदारों ने दोपहर में एक बजे से शाम पांच बजे तक दुकानों के शटर बंद कर दिए, वहीं दोपहर में गर्मी के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पर अंगारे बरसते महसूस हुए।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान 46 डिग्री के आसपास ही रह सकता है, लेकिन राजस्थान से सटे इलाकों में लू के थपेड़े सबसे ज्यादा बेहाल करेंगे।

यहां मौसम विभाग ने गर्मी के लिए चेतावनी भी जारी की है। न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री का उछाल आ सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में धूल भरी आंधी आने के भी आसार हैं। 
विज्ञापन


ये हैं प्रदेश के सबसे गर्म पांच शहर
शहर  अधिकतम न्यूनतम
बांदा     49.2 28.4
प्रयागराज 48.9  29.3
झांसी 48.1 29.5
आगरा 46.6 28
अलीगढ़  46.4 28.4

       
  
       
        
        
       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें