जब कोई जवाब नहीं मिला तो सभी कॉलेजों को कुछ महीने पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। लेकिन इसके बाद भी तमाम कॉलेजों ने जवाब नहीं दिया। ऐसे में एनसीटीई ने देशभर के 22 सौ से अधिक संस्थानों की मान्यता को समाप्त कर दिया। अन्य के खिलाफ अभी जांच चल रही है। जिन कॉलेजों की मान्यता को रद्द किया है, उनमें बीएड, एमएड और बीपीएड कॉलेज शामिल हैं।
आंबेडकर विवि के 70 कॉलेज शामिल
एनसीटीई की ओर से की गई कार्रवाई के दायरे में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज भी आए हैं। विवि से संबद्ध 70 कॉलेजों की मान्यता को एनसीटीई ने रद्द कर दिया है। इन 70 कॉलेजों में से 67 कॉलेज बीएड के हैं। वहीं विवि से संबद्ध दो बीपीएड कॉलेज और एक एमएड कॉलेज पर भी कार्रवाई की गई है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय मिश्रा ने बताया कि एनसीटीई ने 70 कॉलेजों की बीएड की मान्यता रद्द की है। ये कॉलेज काउंसलिंग में शामिल नहीं होंगे। इसमें आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद के कॉलेज शामिल हैं।
मथुरा
सर्वोदय महाविद्यालय, मथुरा
फैज आम मार्डन काॅलेज, मथुरा
राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट, मथुरा
एसडीएस डिग्री काॅलेज, मथुरा
आरएसएस डिग्री काॅलेज, मथुरा
श्रीमती प्रेमलता मायादेवी अग्रवाल गर्ल्स महाविद्यालय मथुरा
श्री गिरराज महाराज कॉलेज, मथुरा
श्रीरति राम महाविद्यालय, मथुरा
आरबीएस काॅलेज, मथुरा
एसजीएम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मथुरा
एनएसएस काॅलेज आफ एजुकेशन, मथुरा
धनवंतिर एजुकेशन इंस्टीट्यूट, मथुरा
एसएमएस महाविद्यालय, मथुरा
शांति देवी श्रीनाथ भार्गव बीएड काॅलेज, मथुरा
श्री श्याम सुंदर भगवान दास गर्ग महाविद्यालय, मथुरा
आगरा एजुकेशन काॅलेज, मथुरा
राजवीर सिंह सिकरवार काॅलेज, मथुरा
पूरन गोपाल शुक्ला एकेडमी, मथुरा
कृष्णा काॅलेज, मथुरा
किशन प्यारी शुक्ला काॅलेज, मथुरा
डीपी एजुकेशन इंस्टीट्यूट, मथुरा
फिरोजाबाद
एसआरके काॅलेज, फिरोजाबाद
श्री साहब सिंह महाविद्यालय, फिरोजाबाद
मां अंजनि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, फिरोजाबाद
चौधरी मुल्तान सिंह काॅलेज ऑफ एजुकेशन, फिरोजाबाद
एसआरडी काॅलेज, फिरोजाबाद
यदुनाथ पाल सिंह महाविद्यालय, फिरोजाबाद
माइंड पावर एजुकेशन काॅलेज, शिकोहाबाद
आरएन शिक्षा दीप कन्या महाविद्यालय, फिरोजाबाद
एसआरडी काॅलेज, फिरोजाबाद
मैनपुरी
बाबूराम यादव डिग्री काॅलेज, मैनपुरी
किशनी महाविद्यालय, मैनपुरी
केबीए महिला महाविद्यालय, मैनपुरी
शांतिदेवी महाविद्यालय, मैनपुरी
एसके साइंटिफिक महाविद्यालय, मैनपुरी
श्री भूप सिंह स्मृति महिला विद्यालय, मैनपुरी
मोनी बाबा धर्मानंद सरस्वती महाराज महाविद्यालय, मैनपुरी
चौधरी हरिद्वारी लाल महाविद्यालय, मैनपुरी
विक्रम शिक्षा निकेतन महाविद्यालय, मैनपुरी
ये भी पढ़ें-
UP: भाजपा के कार्यक्रम में हंगामा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से धक्कामुक्की, लोकतंत्र रक्षक सेनानी भी हुए गुस्सा