फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपने दी तस्करी की जानकारी तो मिलेगा इतना ईनाम

Wed, 31 Jan 2018 06:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बैठक में दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर कहीं भी तस्करी की जा रही है तो सीमा शुल्क विभाग को इसकी सूचना दे सकते हैं। इस पर जब्त किए गए माल की कीमत का 20 फीसदी इनाम सूचना देने वालों को दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सोना, चांदी, हथियारों और विदेशी मुद्रा की सूचना पर अग्रिम पुरस्कार भी दिए जाने का प्रावधान है। विभागीय अधिकारियों के अलावा वेबसाइट पर भी इसकी सूचना दी जा सकती है।

सीमा शुल्क आयुक्त (यूपी, उत्तराखंड) शिव कुमार शर्मा ने यह आह्वान किया, जो इनलैंड कंटेनर डिपो का दौरा करने आगरा आए थे। गत 15 जनवरी से आगरा का आईसीडी आगरा की जगह अब लखनऊ आयुक्तालय के अधीन हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आयातकों और निर्यातकों के साथ बैठक की और अधिकारियों से कहा कि विभाग का क्षेत्र बदलने से निर्यातकों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। 

उन्होंने उद्यमियों से कहा कि अगर कोई समस्या है तो वेबसाइट www.commissionercustomslucknow.gov.in पर समस्या भेजकर समाधान पा सकते हैं। इस पर ई-हेल्प लाइन का लिंक भी है। 

आयुक्त सीमा शुल्क शिव कुमार शर्मा ने बताया कि दिसंबर तक उनके कार्य क्षेत्र में 220 मामलों में 17.48 करोड़ रुपये का माल सीज किया गया है। बीते साल इसी अवधि में 10.02 करोड़ रुपये का माल सीज किया गया था। इस वर्ष 74 फीसदी माल ज्यादा जब्त किया गया। 

इन नंबरों पर करें संपर्क
0522-2329372 सीमा शुल्क मुख्यालय
094509-35522 सहायक आयुक्त सीमा शुल्क
094121-74036 उपायुक्त सीमा शुल्क आईसीडी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें