मैनपुरी। सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल के निरीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक जांच टीम बुधवार को मैनपुरी पहुंची। टीम के सदस्योें ने ओपीडी और लेबर रूम का निरीक्षण किया। लेबर रूम में मौजूद स्टाफ से प्रतिदिन होने वाले प्रसव की जानकारी ली।
राष्ट्रीय टीम सौ शैया अस्पताल के तीन दिवसीय निरीक्षण पर आई है। तीन सदस्यीय टीम में दिल्ली से डॉ. समीर सिंह, महाराष्ट्र से डॉ. दीपक डॉगरे, तमिलनाडु से डॉ. अनवरांशु शामिल हैं। टीम के सदस्य बुधवार को दोपहर 12 बजे सौ शैया अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. एके पचौरी के साथ ओपीडी का निरीक्षण किया। यहां मौजूद महिलाओं से टीम के सदस्यों ने उपचार के बारे में जानकारी ली। बाल रोग विभाग में पहुंचकर डॉ. अभिषेक दुबे के पास मौजूद मरीजों के तीमारदारों से बात की। टीम के सदस्य लेवर रूम पहुंचे और डॉक्टर और स्टाफ से प्रसव के बारे में जानकारी ली। बायोमेडिकल वेस्ट के संबंध में जानकारी प्राप्त की। टीम के सदस्यों ने बताया कि वे यहां जांच करने आए हैं अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन विभाग को सौंपेंगे। निरीक्षण के दौरान मैनेजर नीटू कुमार, नर्सिंग सिस्टर बीएस शर्मा, मुकेश राठौर लोग मौजूद रहे।