फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहाड़ों पर घूमने जानें से पहले पढ़ लें ये खबर, वहां हालात ठीक नहीं...जो गए उन्होंने सड़कों पर गुजारी रात

Tue, 18 Jun 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह मनीष शर्मा, आगरा

सार

भीषण गर्मी में यदि आप भी पहाड़ों की सर्दी का आनंद लेने के लिए जाने की सोच रहे हैं, तो जरा सोच लें। क्योंकि सर्द स्थानों पर अभी भीड़ इस कदर उमड़ रही है कि हालात ठीक नहीं हैं। वहां जो लोग पहुंचे हुए  हैं, वे होटलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्हें सड़कों पर ही  रात गुजारनी पड़ रही है। 
 
विज्ञापन
सड़कों पर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में तापमान 46 डिग्री पार है। ऐसे में लोग राहत पाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। उत्तराखंड के पिकनिक स्पॉट पर तो भीड़, जाम, होटल-गेस्ट हाउस की बुकिंग में दिक्कत आदि से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कई लोग तो सड़क पर रात काटने के लिए मजबूर हैं। वीकेंड पर समस्या कई गुना बढ़ जा रही है।
विज्ञापन


 

आगरा छावनी निवासी केपी सिंह अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने गए हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की भीड़ के कारण नैनीताल में गेस्ट हाउस और होटल बुक हैं। जहां रूम उपलब्ध हैं, उनका किराया 5000 हजार रुपये वसूला जा रहा है। ऐसे में लोग बस स्टैंड और फुटपाथ पर रात गुजारने के लिए मजबूर हैं।

 
विज्ञापन

देवरी रोड के जोगेंद्र सिंह अपने दोस्तों के साथ हाल ही में उत्तराखंड घूमकर लौटे हैं। उन्होंने बताया कि आगरा से जिस सुकून की तलाश में पहाड़ों पर घूमने गए थे वो वहां नहीं मिला। भीड़, जाम, होटल के लिए जद्दोजहद का सामना करना पड़ा। पहाड़ी मार्गों पर वाहन दूर-दूर तक जाम में फंसे रहे। संपर्क मार्गों पर भी जाम लगा। एक घंटे का रास्ता कवर करने में 5 से 6 घंटे तक लगा। कई बार तो सड़कों पर रात गुजारने के लिए लोग मजबूर हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें