फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: आगरा विश्वविद्यालय में 18 मई से होगी पुनर्परीक्षा, दो घंटे में हल करना होगा पेपर

Mon, 15 May 2023 12:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पुनर्परीक्षा-2022 में स्नातक स्तर के ओएमआर शीट पर प्रश्नपत्रों में छात्र-छात्राओं को 100 प्रश्नों में से किन्हीं 50 प्रश्नों को हल करना होगा।
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 18 मई से पुनर्परीक्षा भी शुरू हो रही हैं। वार्षिक प्रणाली के तहत स्नातक, परास्नातक पाठ्यक्रमों के सत्र 2021-22 की पुनर्परीक्षा के लिए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद समेत विश्वविद्यालय से संबंधित 8 जिलों में नोडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। तीन पालियों में यह परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


डाॅ. आंबेडकर विश्वविद्यालय में 18 मई से रेगुलर और प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए शुरू होने वाली पुनर्परीक्षाओं में दो घंटे के अंदर प्रश्नपत्र को हल करना होगा। सुबह 7 से 9 बजे तक, पूर्वाह्न 11 से 1 बजे तक और शाम को 3 से 5 बजे तक तीन पालियों में पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पुनर्परीक्षा-2022 में स्नातक स्तर के ओएमआर शीट पर प्रश्नपत्रों में छात्र-छात्राओं को 100 प्रश्नों में से किन्हीं 50 प्रश्नों को हल करना होगा। समय अवधि डेढ़ घंटे की होगी। छात्र-छात्राओं को लिखित परीक्षा में 10 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम

 

पुनर्परीक्षा-2022 के नोडल परीक्षा केंद्र

जिला परीक्षा केंद्र
आगरा आगरा काॅलेज
मथुरा बीएसए कॉलेज
फिरोजाबाद एसआरके कॉलेज
मैनपुरी श्रीचित्रगुप्त पीजी कॉलेज
एटा जवाहरलाल नेहरू कॉलेज
कासगंज केए कॉलेज
अलीगढ़ धर्म समाज कॉलेज
हाथरस पीसी बागला कॉलेज

ये भी पढ़ें -  सच्चे प्यार का सच: ऐसे फरेब में फंसी तलाकशुदा महिला, रकम के साथ गवां बैठी आबरू; हकीकत कर देगी शर्मसार
 

एमएड के अंक 18 मई तक करने होंगे अपलोड

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एमएड पाठ्यक्रम में महाविद्यालयों ने छात्र-छात्राओं के अंक अपलोड नहीं किए हैं। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ओम प्रकाश ने बताया कि काॅलेजों को एमएड प्रथम, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर वर्ष 2022 के छात्र-छात्राओं के इंटरनल और प्रैक्टिकल अंकों को ऑनलाइन अपलोड करने के लिए 18 मई तक का वक्त दिया गया है। अंक अपलोड न करने के कारण परीक्षाफल अधूरा पड़ा हुआ है। इन कॉलजों की सूची जारी की गई है। ये कॉलेज अंकों को ऑनलाइन अपलोड करने के बाद इसकी सूची ई-मेल आईडी dbrauexam2022@gmail.com पर भेज सकते हैं।

ये भी पढ़ें -  दो साल बाद लौटी पत्नी: पति और दो बच्चों ने मांगा 24 महीने का हिसाब, रख दी ऐसी शर्त; सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे
 
विज्ञापन

30 मई तक वेब रजिस्ट्रेशन कराएं

डाॅ. आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी बीएड कॉलेजों से कहा है कि वह बीएड पाठ्यक्रम सत्र 2022-24 में महात्मा गांधी ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के जरिए से काउंसलिंग के बाद डाॅ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा से जुड़े महाविद्यालयों में 30 मई तक वेब रजिस्ट्रेशन कराएं। कुलसचिव डाॅ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि https://admission.agrauniv.online लिंक पर विद्यार्थियों का वेब रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें -  तीन बच्चों की मौत: हाथों में फूल, थम नहीं रहे माताओं के आंसू, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें