फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जारी होगी आरसी, मृतकों के खातों से वापस ली जाएगी रकम...भेजी गई थी वृद्धावस्था पेंशन

Sun, 06 Oct 2024 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

वृद्धावस्था पेंशन जिन मृतकों के खाते में भेजी गई थी, उनके बैंक खातों से ये रकम वापस ली जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा आरसी जारी की जाएगी। 
 
विज्ञापन
पेंशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में वृद्धावस्था पेंशन योजना की राशि 2271 मृतकों के खाते में भेजे जाने की खबर अमर उजाला में छपने के बाद समाज कल्याण विभाग हरकत में आ गया है। समाज कल्याण अधिकारी ने सभी मृतकों के खातों से पेंशन राशि वापस लेने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में बैंक प्रबंधकों को पत्र जारी किया गया है। उनको मृत लाभार्थियों के बैंक खातों का ब्योरा दिया गया है। ताकि उनके खाते में विभाग द्वारा भेजी गई पेंशन राशि को वापस विभाग के खाते में हस्तांतरित किया जा सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि जिन मृत लाभार्थियों के खाते में पेंशन राशि जमा होगी, उनकी खातों से रिकवरी होगी।
विज्ञापन


अगर, किसी मृतक के आश्रितों ने पेंशन राशि को खातों से निकाल लिया है तो नियमानुसार उनको आरसी जारी की जाएगी। विभाग ने इसको लेकर काम शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें