फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट अकादमी ने गुरुग्राम को हराया

विज्ञापन
आरबीएस इंटर कॉलेज मैदान पर मैत्री मैच का आयोजन किया गया - फोटो : संवाद
विज्ञापन
आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को अंडर-14 ग्रुप में मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट अकादमी ने अनुस्जग क्रिकेट अकादमी गुरुग्राम को 2 विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


निर्धारित 40 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुग्राम की पूरी टीम 38.9 ओवर में 171 रन बनाकर आउट हो गई। नैतिक चौरसिया ने 44 रनों की पारी खेली। आरबीएस अकादमी के कृष कश्यप ने 2 विकेट व कृषांश, गौरव, अनिरुद्ध, आजाद व प्रणव ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में खेलते हुए आरबीएस क्रिकेट अकादमी ने 110 रन पर 8 विकेट खो दिए थे, लेकिन नौवें विकेट के लिए गौरव दिवाकर 32 नाबाद एवं पृथ्वी शर्मा 28 नाबाद ने टीम को 2 विकेट से जीत दिला दी। कप्तान कृषांश अग्रवाल ने 44 रनों का योगदान दिया। नैतिक ने 4 व रुद्राक्ष ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पृथ्वी शर्मा को पूर्व भारतीय अंडर 19 खिलाड़ी विवेक मोहन यादव ने दिया।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का पुरस्कार गुरुग्राम के नैतिक चौरसिया को दिया गया। मैच के दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, मधुसूदन मिश्रा, नवीन गोस्वामी, चंद्रशेखर शर्मा, फैसल रईस, अतुल सोलंकी, देव पांडे, हरेंद्र परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें