फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बास्केटबॉल में 25 सालों से आरबीएस कॉलेज का दबदबा

विज्ञापन
बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता की विजेता टीम
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयी बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता शिकोहाबाद के एके कॉलेज में हुई। जिसमें 25 सालों से आरबीएस कॉलेज का दबदबा बना रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज, आईईटी कैंपस आगरा, छलेसर कैंपस, बीएसए कॉलेज मथुरा, आरबीएस कॉलेज, एके कॉलेज शिकोहाबाद, सेंट जोंस कॉलेज सहित कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। आरबीएस कॉलेज के क्रीड़ा सचिव डॉ. धनंजय सिंह ने बताया की आरबीएस ने अपने पहले मैच में आईईटी कैंपस आगरा को हराया। सेमीफाइनल में बीएसए कॉलेज मथुरा को और फाइनल में छलेसर कैंपस टीम को हराया। पिछले 25 सालों से बास्केटबॉल में आरबीएस कॉलेज का दबदबा है।
प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव, टीम कोच डॉ. डीके सिंह, मैनेजर डॉ. गौरव सिंह ने टीम को महाविद्यालय में लौटने पर सम्मानित किया। इस दौरान प्रो. कृपाशंकर सिंह, प्रो. रामवीर सिंह चौहान, प्रो. मनोकाम शास्त्री, प्रो. ओम हरिआर्य, डॉ. जेपी श्रीवास्तव, डॉ. तरुनकांत पाठक, शिवराज जादौन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें