फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टेबल टेनिस का क्षेत्रीय केंद्र बनने से खेल को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खेलो इंडिया योजना के तहत आगरा को टेबल टेनिस का क्षेत्रीय केंद्र घोषित किया गया है। इससे न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आगरा जल्द ही इस खेल का हब बनने की ओर अग्रसर होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय केंद्र बनने के बाद खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और बेहतर कोचिंग की सुविधाएं यहीं उपलब्ध होंगी। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे बड़े शहरों या राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि अब आगरा राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए भी तैयार होगा। लक्ष्य है कि यहां से प्रशिक्षित खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर नाम रोशन करें।
विज्ञापन

टेबल टेनिस का क्षेत्रीय केंद्र बनने से आगरा अन्य जिलों के खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभरेगा। इससे खेल के स्तर में सुधार होगा। टूर्नामेंट और प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन हो सकेंगे। आगरा टेबल टेनिस हब के रूप में भी स्थापित होगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय केंद्र बनने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कोच, सपोर्ट स्टाफ और अन्य सहायक सेवाओं में लोगों को काम मिलेगा। खिलाड़ियों को कई विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें विशेषज्ञ कोच और वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें