फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार: महाकालेश्वर के स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे रावली महादेव, भोर दो बजे खुल जाएंगे पट

Tue, 16 Jul 2024 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

 सावन के पहले सोमवार पर रावली महादेव का भव्य दरबार सजेगा। रावली महादेव भक्तों को इस दिन महाकालेश्वर के स्वरूप में दर्शन देंगे। 
 
विज्ञापन
रावली महादेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अद्भुत शृंगार, आंखों में तेज और महाकालेश्वर के स्वरूप की तरह दिखती मूरत। श्रावण मास के पहले सोमवार को भक्तों को रावली महादेव महाकालेश्वर के स्वरूप में दर्शन देंगे। इसकी तैयारियों में मंदिर प्रशासन जुट गया है। फूल बंगला सजाने से लेकर अलौकिक शृंगार के की तैयारी की जा चुकी है।
विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार के लिए सभी शिवालयों तैयारियां चल रही हैं। भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन के साथ मिलकी बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

 

महंत अर्चना शर्मा ने बताया कि रावली महादेव मंदिर के पट सावन माह में सुबह 4 बजे से खोले जाएंगे। इस माहके सभी सोमवार को भोर 2 बजे ही पट खुल जाएंगे, जिससे भक्त अभिषेक कर सकेंगे। सभी सोमवार पर रावली महादेव का अलग-अलग शृंगार किया जाएगा। सावन के पहले सोमवार पर महाकालेश्वर शृंगार किया जाएगा।

 

फूल बंगला और लाइटिंग की खास व्यवस्था
 रावली मंदिर के महंत शेखर शर्मा ने बताया कि रावली महादेव मंदिर पर फूल बंगला खास तरीके से सजाया जाएगा। लाइटिंग की व्यवस्था सुंदर रहेगी। भक्तों भीड़ संभालने के लिए बड़े द्वार से प्रवेश और दूसरे द्वार से निकासी रहेगी। महिला व पुरुषों की अलग-अलग कतार लगेंगी। 

 
विज्ञापन

सुबह 4 बजे खुल जाएंगे मन:कामेश्वर के पट
हर सोमवार पर भक्तों का रेला लगा रहता है। इस बार सावन के सभी सोमवार पर सुबह 4 बजे से ही मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि आठों पहर की पूजा होगी। इसके साथ ही भीड़ को संभालने के लिए इंतजाम किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें