फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बुलंद दरवाजे के पास बनाया पुलाव...पुलिस को सौंपी गई सीकरी परिसर में दुकानों की सीसीटीवी फुटेज

Tue, 16 Jul 2024 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि स्मारकों में व्यावसायिक गतिविधियां नहीं की जाएं। इसके बाद भी सीकरी के बुलंद दरवाजे के पास पुलाव बनाया गया। इस मामले में दो सुरक्षाकर्मियों पर गाज गिर चुकी है। 

 
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर स्मारक फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजे के पास दालान में पुलाव बनाने पर एएसआई ने सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है। स्मारक के दरगाह परिसर में अवैध दुकानों का संचालन बरकरार है। एएसआई ने बीते सप्ताह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अब संचालित दुकानों की सीसीटीवी फुटेज सौंपी है।
विज्ञापन


 

अजमेर से आने वाले जायरीनों की भीड़ के बीच दरगाह परिसर में अवैध दुकानें सज रही हैं और वाहन भी बुलंद दरवाजे तक पहुंच रहे हैं। सीकरी के स्मारकों की देखरेख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) करता है। यहां पर हाई रिजोल्यूशन के कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी वीडियो रिकॉर्डिंग थाना पुलिस को दी गई है।

 

आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुद्दीन का कहना है कि सीकरी परिसर में खाना बनाने और खिलाने से रोकने की जिम्मेदारी दरगाह प्रबंधन कमेटी की भी है। एएसआई को दुकानों का संचालन पूरी तरह से रोकना चाहिए।


 
विज्ञापन

गुलिस्तां में दी जा चुकी हैं दुकानें
सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल समेत सभी स्मारकों में व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने और 100 मीटर दूरी तक व्यवसाय पर रोक के आदेश दिए थे। तब दरगाह परिसर और बुलंद दरवाजे पर दुकानें लगाने वालों को पर्यटन विभाग के गुलिस्तां होटल कॉम्पलेक्स में दुकानें बनाकर दी गई थीं। यहीं पर बैटरी वाहनों की पार्किंग बनाई गई, दुकानें शिफ्ट होने के बाद भी बुलंद दरवाजे के नीचे और अंदर दरगाह परिसर के दालान में दुकानों का लगना बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें